फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के बाहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला पर गिरा, करंट लगने से मौत

Fri, 31 Jan 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसईया गुसाई में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर बकरी बांधने निकली महिला पर हाईटेंशन लाइन तार टूटकर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसईया गुसाई में शुक्रवार सुबह घर के दरवाजे के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर महिला पर गिर गया। करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव निवासी इकरार के घर के सामने से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे इकरार की पत्नी शमशीरन (50) बकरी बांधने के लिए घर से बाहर आई थी। इसी दौरान लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे हाईटेंशन लाइन टूटकर शमशीरन के ऊपर गिर गई। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। 

पति बना हैवान: शादी के 8वें दिन पत्नी की हत्या, तेज आवाज में बजाए गाने... ताकि कोई न सुन सके उसकी चीखें
विज्ञापन


हादसा होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत निगम को घटना की सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद डंडे से महिला के ऊपर गिरा तार हटाया, लेकिन तब तक शमशीरन की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें