कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के बादल गांव के पास रविवार को एक तेज़ रफ़्तार टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार अमन (22) पुत्र रजी अहमद निवासी भंद्रे थाना उसहैत गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमन अपनी बहन शिफा के साथ बरेली जिले के आंवला स्थित ननिहाल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बादल गांव के पास पहुंची, बदायूं की ओर से आ रहे तेज़ गति वाले टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमन को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी बहन बाल-बाल बच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमन को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद