फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रायपुर बुजुर्ग के पास दो बाइकें भिड़ीं, पांच लोग हुए घायल

विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी में इलाज कराते घायल दीवान, तारिक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रविवार दोपहर रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट ईंट-भट्ठे के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी गाड़ी से बिल्सी के सरकारी अस्पताल ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की नाजुक हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक अलापुर थाना क्षेत्र के गांव म्याऊं निवासी दीवान अली ने बताया कि वह धनारी (संभल) में फेरी का कार्य करने गए थे। रविवार अपराह्न एक बजे वह अपने बेटे तारिक, आरिफ और भतीजे सद्दाम पुत्र अली हसन के साथ बाइक से म्याऊं लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग ईंट-भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दीवान अली, आरिफ, तारिफ और सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक भी चोटिल हुआ है। वह मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद

बिल्सी सीएचसी में इलाज कराते घायल दीवान, तारिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें