फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार बस खाई में पलटी, महिला की मौत, 11 यात्री घायल और चार की हालत नाजुक

विज्ञापन
दातागंज रोड पर पलटी बस में या​त्रियों को निकलते हुए। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
दातागंज। दातागंज से बदायूं जा रही प्राइवेट बस डहरपुर से सराय गांव के पास पुलिया पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक है। उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। डहरपुर और सराय गांव के बीच पुलिया के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी। खाई में पानी भरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और यात्रियों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। पानी से भरी खाई में यात्रियों को बचाना बेहद कठिन रहा। इसी बीच एक महिला की मौत हो गई। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

-
गंभीर रूप से घायल यात्रियों की हालत चिंताजनक
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में कन्हैया (15 दिन) पुत्र विशाल व उसकी मां निवासी मोहल्ला परा, महिपाल (40) निवासी डहरपुर, वीनू (60) व उनकी पुत्री प्राची (20) निवासी गिधौल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनकी हालत नाजुक है। अन्य घायलों में नूरुजहां निवासी बदायूं, मोहसीन (26) निवासी बदायूं, श्यामपाल (45) निवासी कोहली, कुंती (50) निवासी गौतरिया, गुड्डी निवासी सादुल्लागंज और कटोरी देवी निवासी धनौरा शामिल हैं। इनका उपचार स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

-
मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी
हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने और परिजनों को सूचित करने के निर्देश दिए। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
-
बस चालक भागा, पुलिस कर रही तलाश
हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाला और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर प्राइवेट बसें तेज रफ्तार से दौड़ती हैं और पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
-
हादसे में 11 लोग घायल हुए है। एक महिला की मौत हो गई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। बस की फिटनेस व परमिट की जांच के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया है। रूट पर वाहनों के संचालन की जांच कराई जाएगी। यदि कोई वाहन गलत तरीके से संचालित होता मिलेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम
-
बस का फिटनेस और परमिट सही
जिस बस से हादसा हुआ है उसका फिटनेस व परमिट समेत सभी कागजात जांच में सही पाए गए है। बस चालक के लाइसेंस की जांच की जाएगी। यदि कोई कमी मिलती है तो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। बस सही रूट पर चल रही थी। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - अंबरीष कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन

दातागंज रोड पर पलटी बस में यात्रियों को निकलते हुए। स्रोत ग्रामीण

दातागंज रोड पर पलटी बस में यात्रियों को निकलते हुए। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें