फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल पंपों पर पुलिस की चेकिंग, हेलमेट लगाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
फैजगंज में बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने आने वालों हिदायत देते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आपका जीवन अनमोल है, नारों के साथ जिले में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। एक से 30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिलेभर में पुलिस अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की और उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) गौरव उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार और प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव वेदपाल सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की। इस दौरान नो हेलमेट, नो पेट्रोल के नियम का पालन कराते हुए बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य लगाएं। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही यह भी बताया गया कि हेलमेट लगाने से सड़क हादसों में जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें