फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहावना, पारा 4 डिग्री घटा

Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और मौसम सुहाना हो गया। तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा चार डिग्री की गिरावट हुई तो तपिश कम हुई लेकिन बुधवार को दोपहर बाद निकली कड़ाके की धूप से फिर उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार-बुधवार की रात हुई झमाझम बारिश से बेशक शहर के लोगों को जलभराव से दिक्कत हुई लेकिन इससे लोगों को भीषण गर्मी से जरूरी राहत मिली। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला तो अधिकतम तापमान बुधवार को 38 डिग्री पर आ गया। इससे उमस कम रही। हालांकि शाम को फिर लोग उमस से जूझने को विवश हुए। वहीं, बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। लगभग आधे शहर में घंटों तक बिजली गायब रही। उधर, इस बारिश से किसान को राहत मिली है। किसानों की मक्का, गन्ना, सब्जियों और धान की पौधों को पानी से काफी जान आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें