फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल : ओपीडी में उमड़े मरीज, 60 फीसदी बच्चे

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में लगी लाइन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी में बच्चों को बीमारियां घेर रही हैं। खासकर पांच वर्ष तक के बच्चे उल्टी-दस्त, बुखार का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे करीब एक हजार से ज्यादा मरीजों में 80 फीसदी बच्चे रहे। सीएमएस डॉ. रेखा रानी का कहना है कि भीषण गर्मी में सही देख-रेख न होने के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच झूल रहा है। भीषण गर्मी और उमस लोगो को बीमार कर रही है। खासकर बच्चे बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में भी आने वाले डायरिया रोगियों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। महिला अस्पताल में दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं तो जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में माता-पिता पांच वर्ष तक के बच्चों को जिला महिला अस्पताल ले जाना उचित समझते हैं।
बुधवार को महिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर डेढ़ बजे तक 968 रोगी पहुंचे। अनुमान के मुताबिक इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमार वासु और डॉ. संदीप वार्ष्णेय के कक्षों के बाहर लाइन लगी रहीं। बच्चों को गोद में लिए महिलाएं अपनी बारी आने का इंतजार करती दिखीं। सीएमएस डॉ. रेखा रानी ने बताया कि इन दिनों अस्पताल आने वालों में पेट रोगों से पीड़ित बच्चों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गर्मी से ऐसे बचाव रखें नौनिहालों का
- जहां तक संभव हो बच्चे को धूप में लेकर बाहर निकलने से बचें।
- अगर बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो बच्चे को अच्छी तरह से कवर करें और ऐसे कपड़े पहनाएं जो बेहद हल्को हों।
- गर्मियों में डायपर की वजह से रैशेज का भी खतरा रहता है। लिहाजा जहां तक संभव हो बच्चे को कपड़े वाला डायपर पहनाएं।
- बच्चे को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए उन्हें कमरे के ठंडे हिस्से में रखें, परंतु सीधे कूलर या एसी के सामने भी न लिटाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें