फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कंपोनेंट यूनिट के अगले माह शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना ब्लड कंपोनेंट यूनिट का भवन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में स्थापित होने वाली ब्लड कंपोनेंट यूनिट के लिए ब्लड बैंक के स्टाफ का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षण जून के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि अगले माह के अंत तक यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ब्लड कंपोनेंट यूनिट के लिए जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास नया भवन बन कर तैयार हो गया है। यहां रंग-रोगन, बिजली की फिटिंग आदि का काम भी पूरा कर लिया गया है। शासन स्तर से अब उपकरण और संसाधन मिलने का इंतजार है।
ब्लड कंपानेंट यूनिट के लिए 2021 में स्वीकृति मिलने के बाद जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास मार्च 22 में यूनिट की स्थापना के लिए भवन का निर्माण शुरू हुआ था। भवन निर्माण पूरा होने के साथ यहां रंग-रोगन, बिजली फिटिंग, फर्नीचर आदि का काम भी लगभग पूरा है। शासन स्तर से अब जिला अस्पताल के सीएमएस को पत्र भेज कर ब्लड बैंक स्टाफ को ब्लड कंपोनेंट यूनिट संचालन के लिए प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश मिले हैं। यह भी कहा गया है कि स्टाफ के प्रशिक्षण का काम जून के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाए। बदायूं का ब्लड बैंक स्टाफ बरेली में प्रशिक्षण लेने लगा है।
विज्ञापन

स्टाफ के प्रशिक्षण के बाद कंपोनेंट यूनिट के लिए उपकरण समेत अन्य संसाधन मिल जाएंगे। उम्मीद है कि कंपोनेंट यूनिट जून के अंत तक काम शुरू कर देगी। ब्लड कंपोनेंट यूनिट में रक्त से रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी), प्लाज्मा, व्हाइट ब्लड सेल्स (डब्ल्यूबीसी) और प्लेट्लेट्स को अलग-अलग कर मरीजों और घायलों को जरूरत के अनुसार दिए जा सकेंगे। अब तक रक्त के अलग-अलग तत्व उपलब्ध नहीं हो पाते थे।
-
ब्लड कंपोनेंट यूनिट के लिए भवन निर्माण का काम पूरा हो गया है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद ब्लड बैंक स्टाफ को रोस्टर के अनुसार कंपोनेंट यूनिट संचालन का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण का काम जून का पहला सप्ताह खत्म होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि जून के अंत तक कंपोनेंट यूनिट काम करने लगेगी।
विज्ञापन

-डॉ. विजय बहादुर राम, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें