फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल का बच्चा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जिला अस्पताल मे सैंपलिंग करवाती महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में छह साल के बच्चे को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गांव बौरा झुकसा निवासी बच्चे का नोयडा के एक अस्पताल में सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 102 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 6751 लोगों ने टीका लगवाया। 17 लोगों ने बूस्टर डोज ली और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 22 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 1013 किशोर-किशोरियों और 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 3110 बच्चों ने टीका लगवाया। दूसरे टीके की बात करें तो शनिवार को कुल 2589 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। टीकाकरण अभियान के साथ जिले में कोरोना जांच अभियान में भी तेजी आई है। शनिवार को जिले में करीब 13 सौ लोगों के सैंपल लिए गए। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी 146 लोगों के सैंपल लिए गए।
इधर, हाल ही में जरीफनगर में मिले संक्रमित के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त हुए जिले में एक नया संक्रमित मिल गया है।
बौरा झुकसा गांव के एक छह वर्ष के बच्चे को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे का रैंडम सैंपल नोयडा के एक में लिया गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सर्विलांस टीम ने बदायूं के स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी है। बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस करने के बाद उनके सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-18 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि बच्चे का सैंपल नोएडा में लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्चे के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 6751 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 2589 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें