बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के पहले न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन उन्होंने ओपीडी में तीन मरीज भी देखे।
अगर आपको न्यूरो संबंधी बीमारियों जैसे याददाश्त में कमी, उठने, बैठने चलने में परेशानी, शरीर में कंपन, मांसपेशियों का कठोर होना, निगलने में कठिनाई, झनझनाहट, सुन्नापन, हाथ-पैर में जलन, सामान्य तौर पर सुस्त रहना, बोलने में अंतर आना, शारीरिक असंतुलन, शरीर में अकड़न, कमजोरी, लगातार सिर दर्द, पैरों में कमजोरी, चक्कर आने जैसी समस्या है तो यहां भी न्यूरोलॉजिस्ट को दिखा सकते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजिस्ट के पद डॉ. यशवीर सिंह ने चार्ज ले लिया है। वह मंगलवार और बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में बैठेंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अब न्यूरो से संबंधित मरीजों को इलाज भी यहां पर इलाज मिल सकेगा। संवाद