फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के अस्पताल में बदायूं के युवक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं / इस्लामनगर। कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के साथ ही कोरोना संक्रमण से जिले के व्यक्ति की मौत का पहला मामला सामने आया है। हालांकि, संक्रमित युवक बदायूं नहीं आया था। वह दिल्ली में रहकर कारपेंटर का काम करता था। वहीं उसको संक्रमण हुआ था। परिवारवालों ने दिल्ली से लाकर उसे मुरादाबाद में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बे का बस स्टैंड निवासी 22 वर्षीय युवक काफी समय से दिल्ली में रह रहा था। वहां वह कारपेंटर का काम करता था। एक सप्ताह पहले युवक की हालत बिगड़ी तो परिवारवाले उसे लेने पहुंच गए। परिवारवाले उसे दिल्ली से मुरादाबाद लाए। यहां एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जांच में युवक कोरोना संक्रमित निकला था। इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। वहां से शव लाने के बाद परिवारवालों ने युवक को इस्लामनगर में दफन कर दिया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंच कर परिवारवालों के सैंपल लिए। परिवार वालों का कहना है कि युवक को दोनों टीके लग चुके थे। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि युवक बदायूं में संक्रमित नहीं हुआ था। संक्रमित होने के बाद वह बदायूं आया भी नहीं था। मुरादाबाद में ही इलाज चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें