फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर लोग सजग नहीं

विज्ञापन
उझानी बाजार में भीड़ और बिना मास्क लगाए लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं/उझानी। देश में कोरोना संक्रमण की एक बार फिर दस्तक के बाद भी बाजार में लोग बचाव को लेकर कोई खास गंभीर नजर नहीं आ रहे। सड़कों से लेकर दुकानों के अंदर तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है तो चंद लोग ही मास्क लगाकर निकल रहे हैं। इसी प्रकार बाजारों में शोरूमों और दुकानों के काउंटर से फिलहाल सैनिटाइजर दूर हैं। अगर ऐसा चला तो कोरोना संक्रमण को रोकना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

उझानी में शनिवार को साप्ताहिक पैठ का दिन था। बाजार में भीड़ यूं तो सामान्य दिनों में भी रहती है लेकिन साप्ताहिक पैठ के दोनों दिन शनिवार और मंगलवार को खासकर देहात क्षेत्र के लोगों की संख्या में इजाफा हो जाता है। इन दोनों दिन बकरियों का नखासा भी लगता है।
शनिवार को बाजार में जहां काफी कम संख्या में लोग मास्क लगाए दिखे तो किसी भी स्तर पर सामाजिक दूरी का पालन होता नजर आया। इसी प्रकार दुक ानों में सैनिटाइजर भी नहीं था, कुछ जगह दुकानदार जरूर लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते अवश्य दिखे।
विज्ञापन

-
पिछले कुछेक दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। जरूरी है कि मार्केट या फिर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का हर हाल में इस्तेमाल किया जाए। ग्राहकों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। बचाव के लिए प्रतिष्ठान पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- संजय कुमार मित्तल, अध्यक्ष सराफा कमेटी
-
कोरोना के बढ़ते केस से डर लगने लगा है। ग्राहकों को मास्क लगाने के लिए कहो तो कुछेक मुंह सिकोड़ने लगते हैं। हकीकत में बचाव के उपायों पर अभी से ध्यान देना होगा। सरकार ने भी गाइड लाइन बना दी है। उसके अनुरूप ही चलना चाहिए।
- राकेश कुमार खंडूजा, मोटर पार्टस विक्रेता
-
कोरोना को लेकर लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प नहीं है। बचाव के लिए आवश्यक है कि सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों को बचाव के बारे में बताएं। कोई ग्राहक अगर बिना मास्क के प्रवेश करे तो उसे टोकने से गुरेज नहीं किया जाना चाहिए।
- मधुर सचदेवा, रेडीमेड गारमेंट विक्रेता
-
कोरोना से बचाव को सरकारी स्तर से कठोर कदम उठाए जाएं। उससे पहले ही आम लोगों के लिए अभी से बचाव शुरू कर देना चाहिए। मार्केट जाएं तो चेहरे पर मास्क लगा हो। हाथ मिलाने से परहेज किया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ का हिस्सा न बना जाए।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश शर्मा, समाजसेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें