फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तक हड़ताल पर रहे फार्मासिस्ट, इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को भी सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे की हड़ताल पर रहे। मांगें पूरी न होने पर एसोसिएशन ने 20 दिसंबर से इमरजेंसी सुविधाएं भी ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ से दस बजे तक हड़ताल के दौरान शाखा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लंबे समय से फार्मासिस्टों की मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रांतीय आह्वान पर 16 दिसंबर तक सुबह दो घंटे की हड़ताल रखी जाएगी। 17 दिसंबर से फार्मासिस्ट पूरा दिन हड़ताल शुरू करेंगे। अगर इसके बाद भी मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक संदेश नहीं आया और मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 20 दिसंबर के बाद सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को भी बंद कर दिया जाएगा। इस मौके पर योगेंद्र अधिकारी, राकेश, शिवम रस्तोगी, हरपाल, इम्तियाज, तनवीर, सतीश आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें