फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया के साथ, फैल्सीपेरम के पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले वर्ष मलेरिया का प्रकोप झेलने वाले म्याऊ ब्लॉक के गांव सेवा नगला में इस बार भी मलेरिया का व्यापक प्रकोप है। एक दिन में यहां फैल्सीपेरम के चार रोगी मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। सेवा नगला गांव में पिछले वर्ष भी फैल्सीपेरम के 250 से ज्यादा मरीज मिले थे।
विज्ञापन

सोमवार को मलेरिया विभाग की ओर से अलग-अलग 24 स्थानों पर कैंप लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इस दौरान मलेरिया के सात और फैल्सीपेरम के पांच मरीज मिले हैं। फैल्सीपेरम के चार मरीज सेवा नगला में और एक सराय पिपरिया में मिला है। अब जिले में मलेरिया के 146 और फैल्सीपेरम के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। सोमवार को सेवा नगला के साथ सालारपुर के गांव शेरगंज में भी कैंप लगाया गया। शेरगंज के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उनको मिक्स मलेरिया की पुष्टि की गई थी। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर का कहना है कि मलेरिया नियंत्रण में है। छिटपुट रोगी मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें