फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पहुंचीं अस्पताल, गैरहाजिर डॉक्टर का मोबाइल भी बंद मिला

विज्ञापन
जिला अस्पताल निरीक्षण करने लिए पहुंची डीएम ने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं देखी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मलेरिया संक्रमण और फर्जी पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट से बनी दहशत के बीच डीएम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल लेकर परिसर के दूसरे अस्पतालों और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यूनानी अस्पताल में गैरहाजिर डॉक्टर का जवाबतलब किया है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन के साथ एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया ने जिला अस्पताल में ओपीडी, राजकीय यूनानी चिकित्सालय, क्षय रोग नियंत्रण, ऑक्सीजन गैस पाइप लाइन, कोविड-19 टीकाकरण, इमरजेंसी, स्टोर रूम, मलेरिया वार्ड, एनआरसी मलेरिया लैब, नगरीय मलेरिया इकाई आदि सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारी-बारी वार्ड में जाकर डॉक्टरों की उपस्थिति व दवाओं की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि डॉक्टर की टेबल पर दवा का चार्ट लगा हो, कमरे के बाहर डॉक्टर का नाम व मोबाइल नंबर लिखा जाए। उन्होंने जानकारी ली कि मलेरिया के कितने मरीज प्रतिदिन आते हैं। इसके बाद में यूनानी अस्पताल में डीएम ने उपस्थिति पंजिका को देखा। यहां डॉक्टर सोनी सलीम अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने फोन किया तो उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित चिकित्सक को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
वहीं मलेरिया वार्ड में मच्छरदानी लगी मिली लेकिन कोई मरीज मौजूद नहीं था। डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर कुपोषित बच्चों के परिवार से उनका हालचाल जाना। डीएम ने सीएमएस को निर्देश दिए हैं कि एनआरसी में बेड की संख्या और बढ़ाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें