फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिस टैंकर से उतरा, उसी से कुचलकर हो गई मौत

विज्ञापन
टैंकर से उतरने के बाद हादसे का ​​शिकार हुआ व्य​क्ति। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में आंवला–बिसौली मार्ग पर स्थित इंटर कॉलेज के निकट रविवार दोपहर एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया। डीज़ल लदे टैंकर से उतरते ही 55 वर्षीय व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राहगीरों की नजरों के सामने घटा और पूरा दृश्य पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। मृतक की पहचान अब्दुल वाहिद निवासी मनौना, आंवला जिला बरेली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीज़ल टैंकर कस्बा बगरैन में डिलीवरी के लिए रुका था। टैंकर में बैठा व्यक्ति जैसे ही नीचे उतरा, उसी दौरान टैंकर के चल देने से वह उसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पहचान न होने पर पुलिस ने तुरंत पड़ताल शुरू की। कुछ समय बाद मृतक की पहचान अब्दुल वाहिद (55 वर्ष) पुत्र अब्दुल सईद निवासी मनौना, थाना आंवला, जनपद बरेली के रूप में हुई। अब्दुल वाहिद बगरैन में किसी काम से आए थे। सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टैंकर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग निकला। घटना के सीसी फुटेज को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट है कि हादसा टैंकर के अचानक आगे बढ़ने से हुआ है। इसी आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टैंकर से उतरने के बाद हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति। स्रोत- सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें