फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प सज्जा में हर्षिता रही पहले स्थान पर

विज्ञापन
राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव ‘रम्य’ की शुरुआत प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन की अध्यक्षता में हुई। पहले चरण में रंगोली, पुष्प सज्जा, गमला सज्जा समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। पुष्प सज्जा में हर्षिता अव्वल रहीं।
विज्ञापन

युवा महोत्सव ‘रम्य’ के प्रथम चरण के तहत गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ भावना सिंह की देखरेख में हुई रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर धारणा, दूसरे स्थान पर चित्रा, तीसरे स्थान पर भारती रहीं। पुष्प सज्जा में प्रथम स्थान पर हर्षिता, द्वितीय स्थान पर धारणा व तृतीय स्थान पर फरहीन, गमले की सज्जा में प्रथम स्थान पर विनीता, द्वितीय स्थान पर रुखसार बी व तृतीय स्थान पर वंदना कुमारी रहीं।
निर्णायक मंडल ने पाक कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्वाति मौर्य, द्वितीय स्थान पर धारणा व तृतीय स्थान पर फरजाना को चुना। निर्णायक मंडल में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा भूषण, अफसाना खातून व डॉ. भावना सिंह शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जोया अय्यूब, द्वितीय स्थान पर फरजाना शाकिर और तृतीय स्थान पर रुकैया उस्मान रही। इधर भौतिक विज्ञान विभाग में पोस्टर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। इसमें जागृति, दीपा, मीनाक्षी तोमर और आकांक्षा पाल प्रथम, पूजा यादव, शिल्पी, अनुष्का व इकरा सिद्दीकी द्वितीय, राशि, नेहा शर्मा, शालनी व दामिनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें