फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी समारोह में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 09 Dec 2023 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

हर्ष फायरिंग पर रोक है, फिर भी कुछ लोग इससे बाज नहीं आ रहे। बदायूं में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोथा मोहल्ले में शुक्रवार रात शादी समारोह था। इसमें युवक ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की। 
विज्ञापन
युवक ने बंदूक से की हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में शहर कोतवाली क्षेत्र के सोथा मोहल्ले में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। उसके आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो शहर के सोथा मोहल्ले का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात मोहल्ले में एक शादी समारोह था, जिसमें एक युवक अपने पिता के नाम की लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया। वहां उसके कई दोस्त भी पहुंच गए जबकि नीचे हॉल में कार्यक्रम चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने बनाया वीडियो 
युवक ने लाइसेंसी बंदूक से लगातार दो बार फायर किए। इस दौरान उसके ही दोस्त ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जबकि शासन से हर्ष फायरिंग पर रोक है। इसमें फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। इसके बावजूद युवक ने छत पर चढ़कर फायर किए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

मामले की छानबीन करने कोतवाली पुलिस सोथा मोहल्ले में भी गई लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि फायरिंग करने वाला युवक कौन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक को तलाश किया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें