बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव करियामई में शिव क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को गुरीठा और बमेढ़ की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें गुरीठा ने पांच विकेट से बमेढ़ की टीम को हरा दिया।
गुरीठा के कप्तान रामबाबू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेेबाजी करते हुए बमेढ़ की टीम 60 रनों पर ढेर हो गई। इसमें अरविंद ने 20, अवधेश कुमार ने 15 और सोनू ने सात रन बनाए। गुरीठा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन मीना ने चार, अमित, भोला और अरुण ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 61 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी गुरीठा टीम ने पांच विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसमें धुंआधार पारी खेलते हुए सचिन मीना ने 45, अमित ने पांच, भोला ने चार रन बनाए। इस प्रकार गुरीठा की टीम पांच विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सचिन मीना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मुनेश यादव, प्रदीप कुमार यादव, वीरेश मीना, उदयवीर सिंह, नितिन कुमार, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।