हरियाली तीज के अवसर पर सेंट स्टीफेंस एकेडमी दातागंज में ग्रीन डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चे हरे रंग के परिधानों में बहुत ही प्रफुल्लित दिखाई दिए। हुमैद, प्रियांशी, शिद्रा, दर्शन, पंखुड़ी, रुद्र, यश, अनामिका, वंश, राधिका, दिव्यांश आदि छात्र-छात्राओं ने हरे रंग से और फूलों से सजे झूलों पर झूलकर आनंद का अनुभव किया। साथ ही बच्चों ने ग्रीन लंच और ग्रीन फ्रूट का स्वाद लिया।
लिलिपुट प्ले स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन डे एवं मेहंदी एक्टिविटी हुई। स्कूल की प्रधानाचार्या मंजरी दीक्षित ने हरियाली तीज तथा ग्रीन डे के बारे में बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन में स्कूल की शिक्षिकाएं महजबी खान, अनम परवीन,नेहा सक्सेना, सीमा सागर, नेहा कटियार, ज्योति साहु, सिम्मी नाजिर, प्रिंसी गुप्ता,यशी गुप्ता आदि का योगदान रहा। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में भी बच्चों ने सुंदर मेहंदी सजाई। श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल में हरियाली तीज पर हुई प्रतियोगिता में अवंतिका, राधिका, शेखुल, निशांत राघव, निखिल शर्मा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सरला देवी, पल्लवी रस्तोगी, प्रियंका, अजिता मिश्रा, शीतल सोनकर, रिचा गुप्ता, दिव्या आदि का सहयोग रहा। पुलिस लाइन चौराहा स्थित हमारा बचपन प्ले स्कूल में बच्चों ने सुंदर मेहंदी सजाई। नुपुर सिंह, वर्षा, शाजिया, महा, वंदना आदि शिक्षिकाओं ने छात्राओं को मेहंदी लगाना सिखाया। जीलॉट पब्लिक स्कूल में बच्चों ने ग्रीन डे मनाया। हरे रंग की ड्रेस पहनकर बच्चे विद्यालय पहुंचे।
बिल्सी के गांव दिधौनी स्थित मिथलेश कुमारी मॉर्डन पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में छात्राओं की एक मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल की ओर से प्राइमरी सेक्शन में पूजा, अंजलि, पूजा-तनु एवं जूनियर सेक्शन में नेहा, नाजरीन, पूजा को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया। पदमांचल नव युवती मंडल की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें हुई मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता में आरती जैन को पहला, स्वीटि जैन को दूसरा और दिव्या जैन को तीसरा स्थान दिया गया। इस मौके पर मोना जैन, बविता, पूजा, रेखा जैन, प्रीति जैन, सोनल, रानू जैन आदि मौजूद रहीं।