फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाती को उपचार के लिए ले जा रहा था नाना, हादसे में मौत, नाती ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
हरपाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। सियार के हमले में घायल हुए नाती को उपचार के लिए बदायूं ला रहे नाना की सड़क हादसे में मौत हो गई। नाती एंबुलेंस में था, जबकि नाना गांव के ही एक व्यक्ति के साथ एंबुलेंस के पीछे-पीछे चल रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले नाती ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार देर रात हुआ है। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव लल्सी नगला निवासी हरपाल (50) की बेटी गंगावती की शादी जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में हुई थी। तीन साल पहले उनके दामाद नेम सिंह की मौत हो गई थी। ऐसे में बेटी के घर की जिम्मेदारी भी हरपाल ही निभा रहे थे।
नाती सुनील (8) पर दस दिन पहले खेत पर जाते समय सियार ने हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था। उसका उपचार गांव में ही चल रहा था। बुधवार को सुनील की हालत बिगड़ गई। गंगावती बेटे को उपचार के लिए कादरचौक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचीं। यहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गंगावती बुधवार देर रात करीब 11 बजे एंबुलेंस से सुनील को जिला अस्पताल लेकर जा रहीं थीं। नाना हरपाल गांव के ही उमेश के साथ बाइक से एंबुलेंस के पीछे चल रहे थे। बदायूं-कादरचौक मार्ग पर गांव असरारी के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे हरपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उधर, नाती सुनील को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दो मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


खेत पर मिला किसान का शव, सांड़ के हमले में मौत की आशंका

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुरा में रखवाली करने गए किसान का शव सुबह में खेत पर पड़ा मिला। परिजन का आरोप है कि रात में सांड़ के हमले में किसान की जान गई है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुरा निवासी पुत्तू सिंह (60) मंगलवार की शाम खेत पर छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली करने गए थे। सुबह तक जब वह नहीं लौटे तो परिजन ने खेत पर जाकर देखा। वहां उनका शव पड़ा था। परिजन ने आशंका जाहिर की है कि रात में सांड़ के हमले में पुत्तू सिंह की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें