फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद ब्रह्मदत्त गोशाला ने शुरू की गाय गोद लेने की मुहिम, डीएम ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज रोड स्थित श्रीमद्ब्रह्मदत्त गोशाला में रविवार को गाय गोद संकल्प यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के कई भामाशाह परिवारों ने एक-एक गाय को गोद लेकर उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी ली। मुख्य अतिथि रहे डीएम कुमार प्रशांत ने गोशाला की इस मुहिम को सराहा। कहा समाज के लोगों मिल कर यह बड़ा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

गिंदो देवी डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्या साधना अग्रवाल की स्मृति में उनके परिवार ने गायों के लिए नाद के निर्माण का शिलान्यास किया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज के जो लाग भी गोसेवा में सहयोग दे रहे हैं वह वंदनीय हैं। गोशाला संरक्षक सुरेंद्र नाथ मल्होत्रा ने कहा कि हम सभी को अपने परिचितों को गाय गोद लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अशोक खुराना ने कहा कि एक गाय पर प्रतिदिन 60 रुपये का खर्च आता है। व्यापारी पर अपनी दुकान पर गाय की प्रतीकात्मक गोलक रखकर प्रतिदिन सहयोग कर सकता है। बिल्सी चैयरमेन अनुज वार्ष्णेय, उसावां चेयरमैन धीरेंद्र गुप्ता धीरू ने कहा कि गोवंश की सेवा हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।
गोशाला सचिव सचिन भारद्वाज ने बताया कि गोशाला परिवार का 365 गोप्रेमी परिवारों को गोशाला का विशिष्ट, आजीवन सदस्य बनाने का संकल्प है। मार्च तक 101 नए परिवारों को जोड़ा जाएगा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर संपर्क किया जाएगा। इस मौके पर ज्योति अग्रवाल, कैलाश साहू, शिवा अग्रवाल, पंजाबी समाज सेवा समिति, गौरांश संकीर्तन समिति, श्री बाल मुकुंद महिला सेवा समिति आदि के पदाधिकारी रहे। गोशाला अध्यक्ष रामा देवी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें