फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य मिली कमियां, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को जिले के नोडल अधिकारी/ मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने डीएम, सीडीओ के साथ राजकीय महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर फिनिशिंग का कार्य ठीक नहीं होने पर दोबारा गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य कमियां मिलने पर गुणवत्ता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए। बिल्डिंग में सीलन देख राजकीय निर्माण निगम को चेतावनी दी कि कार्य में सुधार लाएं।
विज्ञापन

शहर में 11 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बने रहे राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने बताया कि कॉलेज निर्माण के लिए आठ करोड 11 लाख रुपये मिल चुका है। उसमें से छह करोड़ 42 लाख रुपये का निर्माण कार्य हो चुका है। दो करोड़ रुपये कुछ समय पहले मिला है। जिससे निर्माण कार्य शुरू कराया है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि कॉलेज परिसर में हॉस्टल और खेल मैदान बनवाए। साथ ही बाउंड्री वाल की ऊंचाई बढ़ाएं। महाविद्यालय में फिनिशिंग कार्य ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि फिनिशिंग कार्य दोबारा गुणवत्ता पूर्वक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के एई फकीर चंद्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पांच टॉवर का निर्माण चल रहा है। इसमें से तीन टॉवर का निर्माण पूरा हो चुका है। एई ने बताया कि 40 करोड़ रुपये निर्माण के लिए और मिल चुका है। जिससे कार्य किया जा रहा हैं। ऐसे में नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य को देखा, तो निर्माण कार्य की क्वालिटी ठीक नहीं मिली।
इस पर नोडल अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जितना भी निर्माण कार्य हो वह गुणवत्ता पूर्वक कराया जाए। बिल्डिंग में सीलन देखकर मंडलायुक्त ने राजकीय निर्माण निगम को चेतावनी दी कि कार्य में सुधार लाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं नोडल अधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एक मेगा वाट का सोलर प्लांट लगाया जाए। जिससे विद्युत बिल से राहत मिलेगी। यहां पर वाटर हार्वेस्टर जो बनाया जाए वह उच्च क्वालिटी का हो और बरसात में अच्छे ढंग से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें