फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबंगों ने विवाहिता से की छेड़खानी, एसिड अटैक की दी धमकी, फिर घर में घुसकर मां-बाप को पीटा

Thu, 14 Aug 2025 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में दबंगों ने विवाहिता को रास्ते में घेरकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। विवाहिता के पिता ने ललकारा तो आरोपी धमकी देकर चले गए। रात में फिर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में घर से ससुराल जा रही विवाहिता को छह लोगों ने रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने उनके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर एसिड अटैक की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसी रात घर में घुसकर विवाहिता के पिता-मां व बहन को पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई की शाम उनकी बेटी घर से ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में क्षेत्र के ही गांव मौजमपुर नेहनगर गालिब पट्टी निवासी भानु, नेकपुर निवासी पंकज व रजत अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिल गए। आरोपी एक स्कूल के पीछे बाइक व ऑटो के साथ खड़े थे। आरोपी उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगे। भानु ने उसका हाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन

चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी 
विरोध करने भानु ने धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डालकर खराब कर देगा। पिता ने बताया कि घटना के दौरान वह बेटी के काफी पीछे रह गए थे। बेटी ने उन्हें देख चीख पुकार मचाई। इससे वह मौके पर दौड़कर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को ललकारा। इस पर भानु व उसके साथ उन्हें देख लेने की धमकी देकर ऑटो व बाइक से भाग गया। उसी रात नौ बजे भानु, रोहित समेत अन्य अभियुक्त लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। 

यह भी पढ़ें- UP: पत्नी ने खोली शिक्षक पति की पोल... एससी कोटे से बुलंदशहर में पाई नौकरी, जाति प्रमाणपत्र निकला फर्जी

आरोपी उनके साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव सुनकर आई मां व बेटी के साथ मारपीट की गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी उन्हें, बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें