फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा इलाज: अस्पताल में भर्ती युवक को प्रेमिका ने चप्पलों से पीटा, सालभर से शादी का वादा कर बना रहा था संबंध

Tue, 30 May 2023 10:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवती वार्ड में हंगामा करते हुए उसके साथ मारपीट करती रही और बार-बार हाथ बेड पर पटकते हुए कह रही थी कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से शारीरिक संबंध बना लिए अब वह यहां छिपा है। 
विज्ञापन
प्रेमिका ने प्रेमी को अस्पताल में पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अज्ञात में भर्ती हुए युवक की प्रेमिका वहां पहुंची और बेड पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका ने चीख खीचकर बताया कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साथ साल से दुष्कर्म करता रहा। उसने अपने चाचा और भाई से भी उसके शारीरिक संबंध बनवाए। अब शादी की बात बढ़ी तो वह छिपकर जिला अस्पताल आ गया। युवती काफी देर तक वार्ड में हंगामा करती रही। स्टाफ ने किसी तरह से उसको शांत कराया।

विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मुहल्ला नेकपुर के रहने वाले युवक का वहीं की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। सोमवार की रात करीब 11 बजे उसे दो लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और बताया कि वह जहरखुरानी का शिकार है। युवक को अज्ञात में भर्ती कराकर वह दोनों लोग चले गए। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे उसकी प्रेमिका उसको तलाश करते हुए जिला अस्पताल पहुंच गई। युवक बेड पर सो रहा था। उसने युवक को देखते ही चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक ने जब उसको देखा तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

युवती वार्ड में हंगामा करते हुए उसके साथ मारपीट करती रही और बार-बार हाथ बेड पर पटकते हुए कह रही थी कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल से शारीरिक संबंध बना लिए अब वह यहां छिपा है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि युवती अपने प्रेमी से कह रही है कि उसने अपने चाचा से भी उसको हवस का शिकार बनवाया और भाई से भी। युवक उसके किसी आरोप का कोई जवाब नहीं दे रहा है। वह उसको दुष्कर्म में फंसाने की भी धमकी देती रही। उसने कहा कि उसके पास यौन शोषण के सभी सबूत हैं और वह किसी को छोड़ेगी नहीं। काफी देर तक हुआ यह हंगामा अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सदर कोतवाल राजीव तोमर का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें