फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटने वाला दरोगा निलंबित: नींद से जागने पर पैंट उतरवा कर बरसाए थे पटे; पीड़ित के बयान दर्ज

Tue, 30 May 2023 07:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी। सीओ ने मामले की जांच करते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो बगरैन चौकी का है और पटे से मारने वाले चौकी इंचार्ज ही हैं
विज्ञापन
युवक को पटे से पीटते चौकी इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में युवक को नंगा कर पटे से पीटने वाले बगरैन चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। बगरैन चौकी में पटे युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने सीओ बिसौली को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी थी। सीओ की जांच में चौकी इंचार्ज दोषी पाए गए। मामले की विभागीय जांच एसपी सिटी एके श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सोमवार को पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा था कि बगरैन चौकी में चौकी इंचार्ज सुशील कुमार विश्नोई युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज का गुस्सा शांत न हुआ तो उन्होंने युवक की पैंट उतरवाई। युवक अपने आपको बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन चौकी इंचार्ज दबंगई की हदें पार करते हुए उसको पीटते रहे। यह वीडियो किसी ने ट्वीट किया तो पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। हालांकि कुछ देर बाद इस ट्वीट को हटवा दिया गया।

पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए 

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले की जांच सीओ बिसौली पवन कुमार को सौंपी तो सीओ ने मामले की जांच करते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो बगरैन चौकी का है और पटे से मारने वाले चौकी इंचार्ज ही हैं। इसके बाद पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए गए। 

विज्ञापन

मंगलवार को सीओ बिसौली की रिपोर्ट पर एसएसपी ने बगरैन चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ बिसौली से प्रकरण की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। मामले की विभागीय जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।

नींद से जागने पर बरसाए थे पटे 

वजीरगंज थाने की बगरैन पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव सिसैया निवासी पिंटू का अपने ही भाई से विवाद हो गया था। वह इसकी शिकायत लेकर चौकी पर गया तो चौकी पर कोई मौजूद नहीं था। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने चौकी इंचार्ज के कमरे में जाकर आवाज लगा दी। उस वक्त चौकी इंचार्ज सो रहे थे।

चौकी इंचार्ज बाहर निकले और पिंटू की बात सुनने के बजाए उसको पटे से मारना शुरू कर दिया। वह गिड़गिड़ाता रहा कि उसकी बात तो सुन ली जाए, लेकिन चौकी इंचार्ज उसको पीटते रहे। अब एसपी सिटी ने पीड़ित को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें