फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में छात्रा की मौत का मामला: तापसी के गले में फंसा मिला मोती, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम

Tue, 17 Feb 2026 05:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के ककराला कस्बे के निजी स्कूल में सोमवार को कक्षा एक की छात्रा तापसी के गले में मोती फंस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया। इसमें मासूम के गले में मोती फंसा मिला। 
विज्ञापन
मासूम तापसी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में कक्षा एक की छात्रा की मौत के बाद मंगलवार को अलापुर थाना पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें मासूम के गले में फंसा हुआ मोती निकला। परिवार के लोग अभी भी स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


छह वर्षीय तापसी अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उघैनी के टेकचंद की बेटी थी। वह ककराला कस्बे के न्यू होपस पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार को क्लास में तापसी की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छात्रा ने स्टाफ को गले में मोती फंसने की बात बताई। तापसी ने शिक्षक के डर से मुंह में ब्रेसलेट छिपा लिया था। 

संबंधित खबर- UP: कक्षा एक की छात्रा ने मुंह में छिपाई माला, गले में मोती फंसने से गई जान; कई अस्पताल भटके पर नहीं मिला इलाज
विज्ञापन


परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लगाए आरोप 
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी किसी प्रकाया का ब्रेसलेट नहीं पहने थी। जबकि कक्षा में टीचर ने बताया कि उसके हाथ में एक ब्रेसलेट था। प्रधानाचार्य ने सभी वीडियो दिखाईं लेकिन उस समय का वीडियो क्यों नहीं दिखा रहे हैं जब बेटी के हाथ में ब्रेसलेट है। या टीचर ने उससे ब्रेसलेट छीनकर रखा था। उस समय का वीडियो सिर्फ इतना है कि बच्ची लंच कर रही है। इसके बाद सीधे दिखाया गया है कि उसको उल्टी हो रही है। इसके बाद टीचर उसको पानी पिलाने के लिए ले जाती दिख रही हैं।

Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कोई तो तथ्य है जो छिपा रहा है। बच्ची के गले में मोती कहां से आया यह पुलिस की जांच का विषय है। पुलिस पर भी पीड़ित परिवार ने प्रबंधक से सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मांग की है पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो परिवार प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

पोस्टमॉर्टम से पहले कराया एक्सरे
तापसी के शव के पोस्टमॉर्टम से पहले पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया। जहां गले में किसी जगह मोती फंसा है, यह पता लगाया गया। बच्ची के गले में बाईं तरफ कुछ फंसे होने की पुष्टि एक्सरे में हुई। इसके बाद पोस्टमॉर्टम में मोती निकला।
विज्ञापन

जांच के लिए भेजा गया मोती
पोस्टमॉर्टम के दौरान तापसी के गले से निकले मोती को जांच के लिए लैब को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच में शामिल किया जाएगा। देर शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

नम आंखों से दफन किया गया छात्रा का शव
परिजनों ने नम आंखों से छात्रा के शव को दफन कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी के साथ थाना पुलिस भी मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि बच्ची के गले से मोती निकला है। उसे जांच के किए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद व तहरीर के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें