फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे: उद्घाटन से तीन दिन पहले तक आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, बदायूं में भी होगा भव्य समारोह

Sat, 25 Apr 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बदायूं जिले में भी भव्य समारोह का आयोजन होगा। वहीं उद्घाटन से तीन दिन पहले ही एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अप्रैल को उद्घाटन से तीन दिन पहले तक गंगा एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। यह निर्देश एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए दिए। इसके बाद बदायूं जिले में करीब 95 किलोमीटर लंबे हिस्से में एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से वाहन न चढ़ने देने के लिए एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर जारी इस गाइडलाइन में कहा गया है कि मेरठ से बलिया तक एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन की जिम्मेदारी इस रूट पर पड़ने वाले बदायूं, शाहजहांपुर समेत 12 जिलों के 52 थानों के जिम्मे रहेगी। इन जिलों के पुलिस कप्तानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह जिले के यूपी 112 के प्रभारी से समन्वय कर संबंधित थानों में संचालित होने वाली पीआरवी के लिए पूर्व से चिह्नित रूट में गंगा एक्सप्रेस-वे को भी शामिल करें।

पुलिस को पेट्रोलिंग करने के दिए निर्देश 
एक्सप्रेसवे पर निर्मित टोल प्लाजा पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोटेशन के मुताबिक पुलिस प्रबंध किया जाए। सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत लगातार भ्रमणशील रहते हुए पेट्रालिंग करेंगे तथा एक्सप्रेसवे को अवरोध मुक्त रखेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जीरो फैटिलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम किए जाने के संबंध में डीजीपी द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक कार्यवाही कराएं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एक्सप्रेसवे के निकट स्थित फायर स्टेशन, थाने, चौकी पर फायर टेंडर की व्यवस्था करेंगे।

बदायूं की एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि किसी को एक्सप्रेस वे पर गलत तरीके से चढ़ने न दिया जाए। पुलिस के 112 वाहन भी सक्रिय रहते हैं। 

बरेली हाईवे पर बिनावर गोल चक्कर के पास होगा गंगा एक्सप्रेसवे उद्धाटन समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बदायूं में बरेली हाईवे पर बिनावर गोल चक्कर के पास एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी, इसमें अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। छह हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बदायूं के समारोह स्थल पर किया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और कनेक्टिविटी को सुधारेगा। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। एक्सप्रेसवे पर वाहनों के रनिंग ट्रायल भी किए गए हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।

वहीं, जिला प्रशासन ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल पंडाल लगाया जा रहा है, जिसमें आगंतुकों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था होगी। पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है ताकि उपस्थित लोगों को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के उतार मार्गों से वाहनों का आवागमन शुरू
गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों के रनिंग ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं, जिससे इसकी परिचालन क्षमता की पुष्टि हुई है। इन ट्रायलों के माध्यम से एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता, गति सीमा और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई है। वर्तमान में, एक्सप्रेसवे पर चढ़ान के मार्ग को अभी भी बंद रखा गया है ताकि उद्घाटन से पहले अंतिम सुरक्षा जांच और प्रोटोकॉल पूरे किए जा सकें। हालांकि, एक्सप्रेसवे के विभिन्न उतार मार्गों से वाहनों का आवागमन पहले ही शुरू हो चुका है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में सुविधा मिल रही है।

बदायूं के डीएम अवनीश राय ने बताया कि 29 अप्रैल को पीएम हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जिले में बरेली हाईवे पर बिनावर गोल चक्कर के पास गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन समारोह होगा। इसमें करीब छह हजार लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री रहेंगी। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें