हाईस्कूल में अंजलि और अभिषेक दूसरे स्थान पर
हाईस्कूल में श्वेता के बाद अंजलि वर्मा और अभिषेक चौहान ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बिसौली की अर्चना और अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, उझानी के अमन राना ने 93.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, रूदायन की पायल धनगर और अहमद हसन इंटर कॉलेज, उसहैत के हर्षवर्धन ने 93.50 फीसदी अंक हासिल किए। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की गौरी शर्मा ने 93.33 फीसदी अंक प्राप्त किए।
द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के कार्तिक ने 93.17 फीसदी अंक प्राप्त किए। जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, ककराला की इसरा और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की प्रिया चौहान ने 93 फीसदी अंक हासिल किए। गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज की प्रियांशी और श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज, अब्दुल्लागंज की मुस्कान ने 92.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। बीडीबी इंटर कॉलेज, बिल्सी के पवन श्रीवास्तव ने 92.67 फीसदी अंक हासिल किए।
रिजल्ट आने पर झूमे मेधावियों ने किया खुशी का इजहार
यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्र और छात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। दोपहर बाद से कॉलेजों में जुटे छात्र और छात्राओं को जब अपने नंबरों का पता लगा तो वह खुशी से उछल पड़े। देवनागरी इंटर कॉलेज में निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को ऑनलाइन रिजल्ट सर्च करने के काम में जुटा दिया। कॉलेज आने वाले 10वीं और 12वीं के सभी छात्र और छात्राओं में जो मेधावियों में हाईस्कूल की अनन्या माहेश्वरी, अंशिका पचौरी, कशिश तोमर तो इंटर में साक्षी सागर, ऋचा शर्मा का प्रबंधक राममोहन शर्मा ने मुंह मीठा कराया। इससे पहले छात्राओं ने खुशी का इजहार भी किया।
एमजीपी कॉलेज में प्रधानाचार्य संतीव तोमर ने जिले के टॉप- टेन में शामिल 12वीं के छात्र हिमांशु बघेल के हौसले की तारीफ की। उन्होंने बताया कि हिमांशु ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय में रतन जिंदल ने 10वीं के मेधावी अमन राना का मुंह मीठा कराया। विमला हरिभगवान कॉलेज, ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज, सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी जश्न का माहौल रहा। खुशी के मौके पर अभिभावक भी जुटे। उन्होंने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया।