फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे : करकटपुर में किसानों के विरोध पर पहुंची राजस्व टीम

विज्ञापन
करकटपुर में पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि विवादों का पूरी तरह से निस्तारण न होने के कारण बार-बार काम में रुकावट आ रही है। शुक्रवार को वजीरगंज के गांव करकटपुर में किसानों ने एक्सप्रेस-वे के काम का विरोध शुरू कर दिया। किसानों का आरोप था कि उनकी जितनी जमीन का अधिग्रहण किया गया है उससे कहीं ज्यादा पर निशान लगाए जा रहे हैं। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 10 अप्रैल को बिनावर के गांव कुतुबपुर थरा से काम शुरू किया गया था। पहले चरण में निशान लगाने के साथ भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है। लगभग सभी स्थानों पर एक्सप्रेस-वे का विरोध हो रहा है। जिले की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं में 95 किमी की दूरी तय करेगा। एक्सप्रेस-वे बिसौली के 38, दातागंज के 27, बदायूं के 18 और बिल्सी के दो गांवों से गुजरेगा। सभी स्थानों पर अब तक शत-प्रतिशत भूमि अधिग्रहण नहीं हो सका है। ऐसे में किसान विरोध कर रहे हैं। कई स्थानों पर तय भूमि से ज्यादा भूमि पर निशान लगाने का भी विरोध हो रहा है।
शुक्रवार को कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेड की टीम ने बिसौली तहसील के गांव करकटपुर में काम शुरू किया तो यहां भी विरोध शुरू हो गया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की तब काम शुरू हो सका। जिन जमीनों का अभी बैनामा नहीं हुआ है वहां फिलहाल काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

-
करकटपुर में कुछ किसान अधिक भूमि पर निशान लगाने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद पैमाइश को राजस्व टीम भेजी गई। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां भूमि के बैनामे नहीं हुए हैं। काम प्रभावित न हो इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। नक्शा के अनुसार ही काम कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नए स्थान पर काम शुरू करने से पहले संपर्क करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन

-ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें