फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मिलों ने नहीं किया किसानों का भुगतान

Thu, 29 Jun 2017 12:02 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिसौली पर 18.74, शेखूपुर मिल पर 16.98 करोड़ बाकी      
विज्ञापन

100 दिन पूरे होने पर प्रदेश सरकार दावा कर रही है कि चीनी मिलों से किसानों का शत प्रतिशत भुगतान करा दिया गया है, जबकि चार चीनी मिलों पर बदायूं के किसानों का करीब 38 करोड़ रुपया बाकी है। गन्ना सहकारी संघ ने इन मिलों को नोटिस भी दिए, लेकिन मिलों ने सुध नहीं ली। सबसे ज्यादा 18.74 करोड़ बिसौली की यदु शुगर मिल पर और 16.38 करोड़ रुपया सहकारी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल पर बाकी है। करीमगंज चीनी मिल पर भी तीन करोड़ रुपये से ज्यादा बाकी है।      
गन्ना सहकारी संघ के जरिए जिले के किसान शेखूपुर, बिसौली की यदु शुगर मिल समेत पड़ोसी जिलों की रजपुरा, न्योली, करीमगंज, फरीदपुर और रूपापुर चीनी मिलों को गन्ना देते हैं। इन सभी मिलों में गन्ने की पेराई 31 मार्च तक बंद हो गई थी। सूबे की सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मिलों से किसानों का शत प्रतिशत भुगतान 23 अप्रैल तक कराया जाएगा। शेखूपुर, बिसौली, न्योली और करीमगंज चीनी मिलों ने किसानों का अब तक शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है। शेखूपुर मिल पर किसानों का 16.38 करोड़ और बिसौली की यदु शुगर मिल पर अब भी 18.74 करोड़ रुपये बाकी हैं। करीमगंज मिल पर भी 3.21 करोड़ और न्योली शुगर मिल पर किसानों का करीब 12 लाख रुपया बाकी है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कहा था कि उनकी सरकार ने गन्ना किसानों का मिलों से शत प्रतिशत भुगतान कराया है लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिन मिलों ने भुगतान नहीं किया है, उनको नोटिस दिए गए हैं। किसानों का भुगतान मय ब्याज के कराया जाएगा। भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
-राम किशन, सचिव सहकारी गन्ना संघ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें