दुकानदारों ने झांकी पर बरसाए फूल, साईं का गुणगान किया
पंजाबी कॉलोनी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकलीसाईं बाबा की पालकी में महिला-पुरुष आस्था से सराबोर नजर आए। उन्होंने साईं का गुणगान किया। दुकानदारों ने झांकी पर फूल बरसाए। देर रात तक चले संकीर्तन में भजनों की रसधार बहती रही।
साईं शोभायात्रा मंदिर परिसर से मंगलवार शाम को शुरू हुई। शोभायात्रा शुरू होने से पहले मंदिर के महंत प्रीतमलाल शर्मा ने पूजन कराया। मंदिर में ही र्साइं की पालकी को सजाया गया। कॉलोनी से होकर बदायूं रोड, मार्केट, घंटाघर चौराहा और स्टेशन रोड होकर लिंक रोड पर पहुंची शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने साईं का गुणगान किया। र्साइं के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े भक्तों ने झांकी पर फूल बरसाए। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने समां बांध दिया। रास्ते में दुकानदारों ने र्साइं भक्तों को जलपान भी कराया।
देर शाम मंदिर परिसर में र्साइं शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। कलाकारों ने र्साइं संध्या में भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया। देर रात समापन पर श्रद्धालुओं को आयोजक मंडल ने प्रसाद बांटा। शोभायात्रा और र्साइं संध्या में ओमप्रकाश अदलक्खा, संजय सचदेवा, सत्यप्रकाश, श्याम छाबड़ा, अर्जुन, मिंटू, भीमसेन, निकुंज बब्बर, श्याम मोहन, गुरचरन सिंह भाटिया, वंदना बब्बर, संगीता छाबड़ा, आशी अदलक्खा, ऊषा अदलक्खा, कामिनी सचदेवा, संजय गुप्ता, सन्नीसचदेवा और केशव गर्ग मौजूद थे।