फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ के बाद अंतर जनपदीय चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते एसपी देहात ह्देश कठेरिया। व मौजूद अ​भियुक्त। स्रोत:पु
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंतर जनपदीय चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोर के 2.70 लाख रुपये व असलहा बरामद किया है। चोरों को जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने बताया पुलिस शुक्रवार को सुबह 9.40 बजे वह पुलिस टीम के साथ नरैनी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि प्रेस लिखी हुई एक पिकअप संदिग्ध लोग हैं। उनकी घेराबंदी की गई तो चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को बिल्सी की ओर भगा दिया। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों ने पुलिस पर फायर किया। बचाव करते हुए पुलिसकर्मियों ने घेरकर बडनोमी तिराहे पर गाड़ी को रोक लिया। पिकअप में सवार चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया कि पिकअप से मछली बेचने जाते हैं। इसकी आड़ में वह चोरी करते हैं। कुछ दिन पहले इन लोगों ने उझानी क्षेत्र में चोरी की थी। 20 दिन पहले थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर व पिण्डोल में चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गए 2.70 हजार रुपये बरामद कर लिए। चारों को कोर्ट में पेश किया और जेल भेजा गया।

पकड़े गए चोर बरेली के हैं
पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मनुआ पुत्र शादिक, बनिया पुत्र नूर मोहम्मद, आजिम मियां पुत्र मेहंदी हसन व हनीफ पुत्र हव्वन निवासी अंगूरी टांडा थाना सुभाषनगर जनपद बरेली बताया है। पुलिस ने बताया कि यह अंतर जनपदीय चोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें