फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चूरन समझकर चाट गए जहरीला पदार्थ, चार बच्चे बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Sun, 07 Apr 2024 01:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कस्बा धुरेकी में रविवार को चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चारों बेहोश हो गए। परिजन आननफानन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। बताया गया है कि बच्चों ने चूरन समझकर जहरीला पदार्थ चाट लिया था। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चार बच्चों ने चूरन समझकर जहरीला पदार्थ चाट लिया, जिससे चारों बच्चे बेहोश हो गए। इससे उनके परिवारों में खलबली मच गई। उन्हें तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मामला रविवार दोपहर करीब 12:00 का बताया गया है। कस्बा धुरेकी निवासी राकेश के घर में रविवार दोपहर कुठिया से गेहूं निकाले गए थे। उन गेहूं में घुन मारने वाली जहरीली दवा की पुड़िया पड़ी थी। उस दौरान राकेश की बेटी संध्या (3), बेटा रामा (2) और पड़ोसी सईद अहमद का बेटा जैद (4) व बेटी अनाविया (2) वहीं खेल रहे थे। गेहूं निकालने के दौरान उनके हाथ में जहरीले पदार्थ की पुड़िया आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे उसे खेल-खेल में उठा ले गए और उन्होंने चूरन समझ कर चाट लिया। जब कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ी। परिवार वाले उन्हें देखकर हैरान रह गए। वह सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें