आसफपुर। गांव सीकरी में प्राइवेट लैब की जांच में चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो का गांव में और दो का चंदौसी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर लगाया गया।
ब्लॉक आसफपुर के गांव सीकरी में इन दिनों बुखार फैला हुआ है। गांव में आलम यह है कि कई लोग जिले में तो कुछ जिले के बाहर इलाज करा रहे हैं। दो दिन पहले सतीश व मोनू सिंह को बुखार आया था। उन्होंने प्राइवेट लैब पर जांच कराई. जिसमें वह डेंगू पाॅजिटिव पाए गए। हालत बिगड़ने पर दोनों चंदौसी चले गए।
इसके अलावा गांव निवासी रंजीत शर्मा की पत्नी राधा शर्मा, रामखिलाड़ी की पत्नी रानी शर्मा भी डेंगू संक्रमित हैं। उनके बेटे भोला को टाइफाइड है। वह अपना गांव में इलाज करा रहे हैं।
मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें 100 लोग अपना इलाज कराने पहुंचे। इनमें 80 लोगों की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने बताया कि जांंच के दौरान किसी में भी डेंगू, मलेरिया के लक्ष्ण नहीं मिले। निजी लैब की रिपोर्ट की उन्हें जानकारी नहीं।
-
उलैया में 120 मरीजों की जांच, एक में डेंगू की पुष्टि
बिल्सी। गांव उलैया में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। स्वास्थ्य टीम ने 120 मरीजों का परीक्षण किया। इसमें एक डेंगू पाॅजिटिव मिला।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में 100 लोगों की मलेरिया जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 80 लोगों की एनएस-1 जांच की, जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। ग्रामीणों को 200 पैकेट ओआरएस के बांटे गए। शिविर में डॉ. पीके शर्मा, मलेरिया इंस्पेक्टर मोहम्मद अंसारी, लैब टेक्नीशियन यादपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद