उझानी के नरऊ में क्रमिक अनशनकारियों को संबोधित करते पूर्व विधायक प्रदीप माथुर। स्रोत: संगठन
उझानी। कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर शनिवार दोपहर नरऊ गांव पहुंचे। उन्होंने क्रमिक अनशनकारियों का हाल जाना। उनके हक की आवाज लखनऊ में अफसरों के सामने उठाने का भरोसा दिलाया। कहा कि ग्रामीणों को न्याय दिलाकर ही कांग्रेस दम लेगी।
क्रमिक अनशन के 28वें दिन शनिवार दोपहर में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि ग्रामीणों की दिक्कतों को अफसरों को सुनना चाहिए। नरऊ समेत इलाके के ग्रामीण करीब 20 साल से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पाता। वह इसे लेकर शासन स्तर के अफसरों के सामने ग्रामीणों का पक्ष रखेंगे, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इस मौके पर वेदपाल, पातीराम, मुन्नालाल, राजाराम, ओमकार सिंह, जितेंद्र कश्यप, सुरेश राठौर आदि थे।