सहसवान के जामुनी गांव में अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री देते भाजपा नेता विक्रांत यादव। संवाद
सहसवान। जामुनी गांव के 72 अग्नि पीड़ित तिरपाल के नीचे भीषण गर्मी में जीवन यापन कर रहे हैं। शनिवार को कुछ लोग गांव पहुंचे और उनको खाना मुहैया कराया गया। कुछ लोगों के रिश्तेदार भी राशन लेकर पहुंचे।
21 मई की रात गांव में आग लगी थी। शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रांत यादव ग्राम प्रधान राहुल कश्यप के साथ अग्नि पीड़ितों दाल, आटा, चावल, तेल, मसाले आदि के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा अन्य ग्रामीण भी अपने स्तर से उनकी सहायता कर रहे हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की टीम झुलसे मवेशियों का दवाएं दी। अग्निपीड़ितों को उनके नाते-रिश्तेदार और अन्य ग्रामीण भी सहायता देने पहुंचे हैं। आग लगने से 69 आवासीय और दो गैर आवासीय घर जल कर नष्ट हो गए। इसमें नौ पशुओं की भी जलकर मौत हो गई थी और आधा दर्जन पशु झुलसकर घायल हो गए थे। एक ग्रामीण भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया था।