फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में फिर उफान, गई गांवों में घुसा पानी, बांधों पर कटान

विज्ञापन
उसहैत में अटैना घाट पर गंगा ने लिया फैलाव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गंगा में सोमवार को एक बार फिर उफान आ गया। कई तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। उसहैत और गंगा-महावा बांध पर भी बाढ़ का पानी टकरा रहा है। ऐसे में बाढ़ खंड की टीमें यहां कैंप करने के साथ कटान रोकने के प्रबंध कर रहीं हैं। दरअसल, गंगा में सोमवार को नरौरा बैराज से 106722 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके चलते गंगा खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नरौरा बैराज से गंगा में 80 हजार क्यूसेक के आस-पास पानी छोड़ा जा रहा था। इस कारण जलस्तर बढ़ा हुआ था, लेकिन गंगा में उफान नहीं था। जलस्तर कम ज्यादा होने के बीच गंगा तेजी से कटान कर रही थी। सोमवार को एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने के बाद गंगा में उफान आ गया है। रविवार को खतरे के निशान पर गंगा का मीटरगेज 162.540 सेमी दर्ज किया गया था सोमवार को यह बढ़कर 162.620 तक पहुुंच गया। मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 पर है।
गंगा में उफान आने के बाद सहसवान और उसहैत के तटवर्ती कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। सहसवान के गांव वीरसहाय नगला, परशुराम नगला, भमरौलिया, खागी नगला, मालपुर और उसहैत के गांव जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, कमलैयापुर, जसवंत नगला, अहमद नगर बछौरा, दल नगला, कदम नगला और रहपुरा में बाढ़ के हालात बने रहे। उसहैत के नगला बछौरा समेत जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला में गंगा कटान कर रही हैं।
विज्ञापन

-------------
कछला में खतरे के निशान पर मीटर गेज
शुक्रवार- 162.250 सेमी
शनिवार- 162.350 सेमी
रविवार- 162.540 सेमी
शुक्रवार- 162.620 सेमी
-
सोमवार को गंगा में नरौरा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। कुछ स्थानों पर गंगा ने फैलाव जरूर लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य हे। सभी तटबंधों और बांधों की निगरानी के साथ कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें