फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा विस्फोट: फाॅरेंसिक लैब बताएगी किस तरह का था बारूद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में 13 अप्रैल की शाम दो मंजिला मकान में हुए पटाखा विस्फोट की जांच के दातागंज एसडीएम कर रहे हैं। तीन दिन गुजरने के बाद भी किसी अधिकारी ने घटनास्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाई है। विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल स्थल से कई अहम नमूने संकलित किए थे। उसे फाॅरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

11 अप्रैल की शाम छह बजे उसावां नगरिया चिकन में आतिशबाज उमेश चंद्र के दो मंजिला मकान में विस्फोट हो गया था। उससे दो मंजिला मकान धराशाई हो गया था। इसमें उमेश चंद्र और मनोज की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। विस्फोट के बाद ही फाॅरेंसिक टीम के साथ पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच था। फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जले हुए कई चीजों के अवशेष, मलबे में मिले बारूद के निशान, जली हुए पॉलीथीन समेत कई नमूने लिए थे। यह नमूने लैब भेजे गए हैंं। जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने उमेश चंद्र के परिजनों से भी पूछताछ की। परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ देर ही पहले उमेश पटाखे लेकर घर आया था। इसके चलते पुलिस विस्फोट की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है। बारूद किस तरह व किस तीव्रता का था। इसकी सच्चाई भी फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें