फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता को मायके छोड़ गया पति, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई की विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने सहसवान निवासी ससुराल पक्ष के पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी हुमा बी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले आदिल उर्फ शब्लू पुत्र दिलशाद उर्फ नन्हें निवासी गांव चरमपुरा थाना सहसवान के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। इसको लेकर अक्सर विवाद होता था। 25 फरवरी की दोपहर 11 बजे वह घर पर थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के लोग एक कार लाने की बात कहने लगे। फिर उसे मायके लेकर आए। जहां मायके वालों से कार की मांग की। जब मायके वालों ने कार देने में असमर्थता जताई, तब ससुराल पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। उसे मायके में ही छोड़कर चले गए। वह मायके में रह रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें