फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आसमान से बरसी आग... लू ने झुलसाया

विज्ञापन
चेहरे को कपड़े से ढक्कर छह सड़का रोड से गुजरती युवती। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जून में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। मंगलवार सुबह आठ बजे ही जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू से हर व्यक्ति परेशान दिखाई दिया।
विज्ञापन

जून की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से बरस रही आग से बेजुबान से लेकर इंसान तक परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और इसी तरह की भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इसके बाद बारिश होने की उम्मीद है। बरेली के मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के अनुसार मौसम शुष्क होने से विकिरणीय ऊष्मन बढ़ा है।
इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर पनबड़िया, लावेला, मीराजी चौक, नेकपुर, सिविल लाइंस सहित कई इलाकों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग मुंह पर गमछा बांधकर आते व जाते दिखाई दिए। वहीं, मंगलवार को अधिकतम 42.6 तो न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम 42.5 तो न्यूनतम 29.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।
जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने किसानों से अपील है कि धूप में काम न करें, इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। शाम का समय कृषि कार्य के लिए ठीक है।

कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग ज्यादा हो रहे बीमार
मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का असर लोगों के शरीर पर भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन के पास पहुंचे। डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर मौसम का बुरा असर पड़ रहा है। इस वजह से उन्हें बुखार, खांसी, जुकाम और ठंड लगने जैसी समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि इन लक्ष्णों के ओपीडी में मंगलवार को 80 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।

गर्मी से इस तरह से करें बचाव
- दोपहर 12 बजे से दिन में तीन बजे तक घर से बाहर न निकलें
- बाहर निकलें तो पानी पीकर जाएं, साथ में पानी भरी बोतल भी रखें
- ठंडे कमरे से एकदम से बाहर न निकलें
- नींबू पानी, शिकंजी और लस्सी का सेवन करें
- गरिष्ठ भोजन न करें, सादा और पौष्टिक आहार लें
- गहरे रंग के कपड़े पहनकर धूप में न जाएं
- बाहर निकलने पर सिर अच्छी तरह से ढक कर रखें

चेहरे को कपड़े से ढक्कर छह सड़का रोड से गुजरती युवती। संवाद

चेहरे को कपड़े से ढक्कर छह सड़का रोड से गुजरती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें