फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहूं की फसल के ढेर में लगी आग

विज्ञापन
कल्याणपुर गांव में गेंहू के पुआल से उठतीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। समरेर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में साढ़े चार बीघा गेहूं की फसल के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। भारी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जब फसल का ढेर जल रहा था तो वहां आसपास के गांवों के लोग भी दहशत में आ गए। उनके खेत भी वहीं हैं। इसलिए बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। खेतों में खड़ी फसल में आग न फैले इसलिए ग्रामीणों ने खेतों को ट्रैक्टर से जोत डाला तो वहीं आसपास के सभी नलकूप चला दिए। आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया। सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आग को बुझा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें