फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लगी आग, किशोरी की मौत

Thu, 23 Apr 2015 11:28 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी में तड़का लगाना परिवार के लिए जाने बवाल बन गया। इस दौरान उठी लपटों से आग लग गई। तड़का लगा रही किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल एवं डीसीबी के चेयरमैन बृजेश यादव पीड़ित परिवार के घर पहुुंचे और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अशरफ मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता है। बुधवार की रात करीब आठ बजे उसकी 14 साल की बेटी शाइस्ता गैस के चूल्हे पर सब्जी बना रही थी। उसने जैसे ही कढ़ाई में मसाले का तड़का लगाया, अचानक कढ़ाई से उठी लपटों ने उसके कपड़ों एवं कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। किशोरी की चीखें और आग की लपटों को देख घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। परिवार के लोगों ने मदद से शाइस्ता के कपड़ों की आग बुझाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब आधा घंटे तक पानी की बौछार मारती रही, तब कमरे में दहक रही आग शांत हुई।
इस घटना में कमरे में रखा सभी सामान एवं नगदी जलकर नष्ट हो गई। एसडीएम ने कहा, कि पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने के लिए लिखा जाएगा। चेयरमैन ब्रजेश यादव ने पीड़ित परिवार को 10 हजार की आर्थिक मदद दी। गुरुवार की शाम परिजनों ने किशोरी के शव का बिना पीएम कराए उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें