बिसौली में शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिसौली। सोमवार को शार्ट सर्किट से एक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई, जिससे एक बाइक व स्कूटी समेत दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में रह रहे परिजन ने एक कमरे में बंद होकर बमुश्किल जान बचाई।
पुलिस चौकी के पीछे मेन मार्केट स्थित देवेंद्र कुमार की बिल्डिंग में सोमवार को शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजन ने बिल्डिंग के दूसरे हिस्से के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। परिजन करीब दो घंटे तक चीखपुकार मचाते रहे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक मकान में खड़ी एक बाइक व स्कूटी समेत तकरीबन लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। अग्निकांड के बाद परिजन अब तक सहमे हुए हैं। संवाद