फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यदु शुगर मिल में हुआ बड़ा घोटाला, एमडी और जीएम समेत तीन के खिलाफ एफआईआर

Wed, 10 Jan 2024 08:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गन्ना बिचौलिया पकड़े जाने के बाद कमिश्नर ने तीन सदस्यीय टीम भेजकर चीनी मिल में जांच कराई थी। जांच में बड़ा घोटाला सामने आया है। मिल के आंकड़ों में खेल किया गया। कमिश्नर के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की ओर से कराई गई जांच में बदायूं की यदु शुगर मिल का बड़ा घोटाला सामने आया है। चीनी मिल काफी लंबे समय से फर्जी आंकड़े पेश कर रही थी। जब फैजगंज बेहटा इलाके में तीन बिचौलिया पकड़े गए। तब कमिश्नर ने एक कमेटी गठित कर यदु शुगर मिल की जांच कराई। उसमें कई फर्जी आंकड़े सामने आए, तो शीरा उत्पादन ज्यादा और पेराई कम दर्शायी गई। कमिश्नर के आदेश पर चीनी मिल के एमडी कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी और जीएम विजय कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शनिवार रात फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने ओरछी चौराहे से यदु शुगर मिल के तीन बिचौलियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 38.44 लाख रुपये बरामद किए थे। इस मामले को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर तत्काल यदु शुगर मिल की जांच कराई। इसकी जांच पड़ताल में कई चीजें सामने आईं हैं। 

बैग में मिले 38.44 लाख रुपये: बदायूं में कार सवार तीन युवक गिरफ्तार, रकम को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब कमेटी यदु शुगर मिल पहुंची। तब न तो सत्यापन कराने को कंप्यूटर दिखाया गया और न ही इसकी जांच में कोई सहयोग किया था। जो आंकड़े पेश किए गए थे। उसके अनुसार 18.67 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई हुई और 1.22 लाख क्विंटल शीरा का उत्पादन किया गया। चीनी मिल के अभिलेखों में शीरा रिकवरी 6.77 फीसदी दिखाई गई है। जो कि सामान्य से कहीं ज्यादा है। 

गन्ना की पेराई कम दिखाई
कमेटी के प्राइमरी जूस के विश्लेषण और मिल मशीनों के भौतिक सत्यापन के आधार पर रिकवरी पांच फीसदी होनी चाहिए। इसके अनुसार गणना करने पर गन्ने की पेराई 24.40 लाख क्विंटल का अनुमान है। जो दर्शाये गए आंकड़ों से 573 लाख क्विंटल ज्यादा है। इससे माना जा रहा है कि चीनी मिल ने जानबूझकर शीरा का उत्पादन अधिक दिखाया और गन्ना की पेराई कम दिखाई। 

चीनी मिल प्रबंधन जान बूझकर वास्तविक आंकड़ें छिपा रहा था और गन्ना खरीद, पेराई समेत सभी मामलों में फर्जीवाड़ा करते हुए राजस्व का नुकसान कर रही थी। चीनी मिल अवैध रूप से बिना पर्ची गन्ना खरीद कर रही थी। 

इसमें चीनी मिल के एमडी कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी और जीएम विजय कुशवाह फर्जीबाड़ा करके, माफिया से साठगाठ करके गन्ना खरीद रहे थे। इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह ने कमिश्नर के आदेश पर चीनी मिल के तीनों अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7, धारा 417, 418, 419, 420, 468 और षड़यंत्र के तहत कम दाम में किसानों से गन्ना खरीदकर चीनी मिल को मुहैया कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

एसपी देहात राम मोहन सिंह ने कहा कि सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजीव कुमार सिंह की तहरीर पर यदु शुगर मिल के एमडी कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी और जीएम विजय कुशवाह के खिलाफ बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना कराई जाएगी। इसमें जो तथ्य सामने आएंगें। उसके अनुसार और कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें