फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधना शर्मा हत्याकांड: उझानी थाने के मालखाने में रखे नोट बदले, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट

Fri, 08 Nov 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: साधना शर्मा हत्याकांड में एक आरोपी से बरामद 4600 रुपये के नोट बदल दिए गए थे। पुलिस ने वे नोट कोर्ट में पेश कर दिए थे, जो बरामदगी के दौरान चलन में ही नहीं थे। अब इस मामले में उझानी इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
साधना शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी के साधना शर्मा हत्याकांड में आरोपियों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस ने थाने के मालखाने में रखे नोट बदल दिए। वर्ष 2023 में जब कोर्ट में नोट पेश किए गए तो मामला पकड़ में आया। अब कोर्ट के आदेश पर उझानी कोतवाली इंस्पेक्टर, विवेचक व हेड मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि थाना पुलिस ने ऐसे नोट कोर्ट में पेश कर दिए, जो बरामदगी के समय चलन में ही नहीं थे।

विज्ञापन


बदायूं जिले के चर्चित डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड के साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का मामला उजागर हुआ है। हत्या के बाद पुलिस ने एक आरोपी से 4600 रुपये बरामद किए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने मालखाने में रखे उन नोटों को ही बदल दिया। सात नवंबर 2023 को जब इस हत्याकांड के मुकदमे की पेशी पर थाना पुलिस ने न्यायालय में नोट जमा किए तो हर कोई हैरान रह गए।

साधना शर्मा हत्याकांड: बरामदगी के दौरान 200 के नोट चलन में भी नहीं थे, पुलिस ने कोर्ट में कर दिए पेश
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
दरअसल, ये ऐसे नोट थे, जो बरामदगी के समय चलन में ही नहीं थे। विवेचक ने आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए उझानी पुलिस पर नोट बदलने का आरोप लगाया था, लेकिन तब से लेकर अब तक कोई कार्रवाई पुलिसकर्मियों के खिलाफ नहीं हुई थी। अब इस मामले में कोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार, विवेचक इंस्पेक्टर सिकंदर खां, हेड मोहर्रिर अनुज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी के खिलाफ अलग-अलग धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मई 2016 में हुई थी घटना 
डीजीसी साधना शर्मा की 23 मई 2016 को न्यायालय से उझानी लौटते समय कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। सुपारी लेकर हत्या कराने में मुख्य आरोपी पीसी शर्मा, उसकी पत्नी कमलेश शर्मा, गिरीश मिश्रा, डीजीसी की सगी बहन श्रद्धा गुप्ता, मस्ताना, नरेंद्र उर्फ पिंटू, राजू उर्फ रियाज, यासीन बाबा, इशरत और मोहब्बत के नाम सामने आए थे।

Trending Videos

हत्याकांड की विवेचना बरेली क्राइम ब्रांच ने की थी। विवेचक इंस्पेक्टर सिकंदर खां ने 11 मई 2017 को आरोपी नरेंद्र उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4600 रुपये बरामद हुए थे। इनमें दो हजार का एक, पांच-पांच सौ के तीन और सौ-सौ के 11 नोट शामिल थे।

कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट 
विवेचक सात नवंबर 2023 को अपने बयान दर्ज कराने कोर्ट आए थे। इस दौरान उझानी पुलिस ने हत्यारोपी से बरामद नोट न्यायालय में पेश किए। रकम 4600 रुपये की जरूर थी, लेकिन नोट बदल दिए गए थे। उनमें पांच-पांच सौ के पांच नोट, दो-दो सौ के पांच नोट और सौ-सौ के 11 नोट निकले। इस पर न्यायालय ने उझानी पुलिस से नोट बदलने के संबंध में रिपोर्ट तलब की। 
विज्ञापन

17 नवंबर 2023 को उझानी इंस्पेक्टर मनोज सिंह न्यायालय में पेश हुए। उन्होंने बयान दिया कि विवेचक ने जो नोट बरामद किए थे, वही पेश किए गए हैं। नोट बदलने के लिए स्वयं विवेचक उत्तरदायी हैं। विवेचक न्यायालय में हाजिर हुए। उन्होंने कहा कि उझानी पुलिस ने वे नोट पेश किए हैं, जो बरामद होने के दौरान चलन में ही नहीं थे। दो सौ रुपये का नोट 25 अगस्त 2017 को चलन में आया है।

विवेचक ने पुलिस की कहानी को बताया फर्जी 
विवेचक ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट पेश करते हुए उझानी पुलिस की कहानी को फर्जी बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि यह नोट आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए बदले गए हैं। इस संबंध में डीसीजी की बहन विपर्णा गौर ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी, समेत अन्य संगीन धाराओं में थाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। मामला 2017 से चल रहा है। अब तक 12 इंस्पेक्टर बदल चुके हैं। चार हेड मोहर्रिर बदल गए किस स्तर पर गड़बड़ी हुई यह विवेचना में सामने आ जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें