फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मालगांव में बच्चों के विवाद ने दो परिवारों के बीच हिंसक झगड़े का रूप ले लिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद शाम करीब 7 बजे बढ़कर दोनों पक्षों के आमने-सामने होने और गाली-गलौज में बदल गया। आरोप है कि इसके बाद मामला हिंसक हो गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों में एक पक्ष के विकास पुत्र छेद लाल, मनु पुत्री लालू, नन्ही देवी पत्नी लालू और दूसरे पक्ष के संतोष पुत्र मुन्नालाल की ओर से नेहा पत्नी रविंद्र, प्रकाशो देवी पत्नी जगतपाल शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना बिनावर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार किया। घायल लोगों का प्राथमिक इलाज सीएससी में कराया गया। घटना के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें