फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  पंद्रह लाख रुपये से भरेंगे उर्मिलेश मार्ग के ‘जख्म’

Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
इंपैक्ट  बदायूं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला के प्रयास लाए रंग, एस्टीमेट हुआ तैयार 
नगर पालिका ने स्वीकारा उन्हीं के अधीन है सड़क
सदर विधायक आबिद रजा ने लिया मामले का संज्ञान 
पुलिस लाइंस से लेकर लावेला रोड तक बने डॉ. उर्मिलेश मार्ग पर अब गड्ढे नजर नहीं आएंगे। इस सड़क का निर्माण नगर पालिका परिषद की ओर से कराया जाएगा। निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा, जिससे राहगीरों के साथ ही शहरी लोगों को कई परेशानियों से जूझना नहीं पड़ेगा।  
डॉ. उर्मिलेश मार्ग की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने नौ और दस मई के अंक में खबरें प्रकाशित की थीं। इन खबरों का संज्ञान लेते हुए वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष एवं सदर विधायक आबिद रजा ने सड़क बनवाने के निर्देश नगर पालिका परिषद को दिए। इस पर पालिका परिषद ने करीब 15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है, जल्द ही इस सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे पहले नगर पालिका परिषद ने इस रोड को अपने अधीन होने से ही मना कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘अमर उजाला’ में छपी खबर से शहिरयों को हो रही परेशानी को जाना। सड़क किसके अंडर में आती है इसका पता कराया। साथ ही नगर पालिका परिषद के ईओ को इस सड़क के गड्ढे  भरवाकर चकाचक करने के निर्देश दे दिए हैं। एक सप्ताह के अंदर सड़क के गड्ढे भरवाने का काम शुरू हो जाएगा। इसका इस्टीमेट करीब 15 लाख रुपये का बना है। जल्द ही राहगीरों को इस समस्या से निजात मिल जाएगा। 
-आबिद रजा, वक्फ विकास निगम अध्यक्ष, सदर विधायक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें