फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूस की ठंड का अहसास, शीतलहर से कांपे लोग

Tue, 31 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सोमवार को ठंड बढ़ी तो लोगों ने खुद को गर्म कपड़ों से ढक लिया। टिकटगंज से गुजरती युवती। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पूस का आधा महीना भले ही गुजर गया, लेकिन सोमवार से ठंड का अहसास होना शुरू हुआ है। अभी तक दोपहर में सूरज की गर्माहट लोगों को राहत दे रही थी, लेकिन सोमवार को एकाएक बदले मौसम के चलते दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं, शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

सुबह में कोहरा दिखा तो दिन आगे बढ़ने के साथ बादल छा गए। एक बार तो लगा कि बारिश होगी। वहीं, शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। जगह-जगह लोग अलाव तापते हुए नजर आए। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 21.6 तो न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम 20.4 रहा न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण सुबह से ही सड़कों पर चहल-कदमी कम नजर आई।




इनसेट-
गेहूं की फसल को होगा लाभ
ठंड बढ़ते ही गेहूं के किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। जितनी अधिक सर्दी होगी उतना ही लाभ गेहूं की फसल को होगा। जानकार बताते हैं कि सर्दी अधिक होने के पर गेहूं की फसल में तेजी से बढ़वार होती है। पैदावार भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें