फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्चों के विवाद के बाद पिता की मौत, जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

विज्ञापन
मृतक प्रवेश का फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नौसेरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष की महिला पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रवेश का बेटा अनुज और एक युवक के बेटे के साथ सोमवार को गांव में खेल रहा था। खेलने के दौरान युवक के बेटे को अनुज की लात लग गई। इस बात को लेकर युवक की पत्नी नाराज हो गई। विवाद के बाद प्रवेश, युवक की पत्नी और बच्चे को लेकर बदायूं आया और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद प्रवेश नशे की हालत में गांव पहुंचा था। हालत ज्यादा खराब होने पर भाई आदेश ने उसे मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे प्रवेश की मौत हो गई।
भाई आदेश ने युवक की पत्नी पर प्रवेश को विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें